दिनांक10 मार्च को अंतरास्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन न्यू पंचशील कल्याण समिति और माता रमाई महिला मंडल द्वारा लखोली में आयोजित किया गया।जिसमें बौद्ध समाज की महिलाओं सहित आस पास की महिला समूह को आमंत्रित किया गया था।माता रमाई महिला मंडल की अध्यक्षा मीना बौद्ध द्वारा आयोजन का सफल संचालन किया गया।आयोजन में स्थानीय पार्षद सीताबाई डोंगरे द्वारा महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं का ध्यान आकर्षण किया गया।समिति की पूर्व अध्यक्षा पपिला वाल्दे ने घरेलू महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की बात कही। उपाध्यक्ष अम्बिका बौद्ध द्वारा समाज मे व्याप्त बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा दी।

सागन रामटेके द्वारा कविता के माध्यम से नारी महिमा का गुणगान किया गया।वंदना रामटेके द्वारा महिलाओ को रोजगार से जुड़ने की बात कही गई। नम्रता वाल्दे द्वारा माता रमाई के जीवन पर प्रकाश डाला।न्यू पंचशील कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष बौद्ध द्वारा समाज को एकत्रित करने पर जोर दिया गया।समिति के संरक्षक रविन्द्र रामटेके द्वारा महिलाओ की पूर्व की स्थिति और वर्तमान स्थिति पर अपनी बात कहीं।आयोजन को सफल बनाने संतकला भौतिक,रंजना रावत,सुनीता रावत,गौतमा सहारे,मीनाक्षी साखरे,वक्षला वाल्डे,कुशलता रामटेके,कल्पना रामटेके, मंजू गोसाई,सत्यभामा बोरकर,आरती मेश्राम,वनमाला मेश्राम ,वर्षा मेश्राम,उर्मिला वासनिक,अमृता वासनिक,वीणा पिपरोल,पूजा शर्मा,तेजेश्वरी सुनीता गवरे, मोनिका भिमटे, साहू,सकुन्तला,शान्ता बाई, जयवंता बाई, अंजना मेश्राम नोनारे,पंचशिका आदि उपस्थिति रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *