छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर : कलेक्टर ने किया परसा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

बिचौलियों पर पैनी नजर रखने तथा धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा शुक्रवार को अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत परसा धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक एवं निगरानी समिति के सदस्यों को हिदायत देते हुए कहा कि बिचौलियों पर पैनी नजर रखें ताकि उपार्जन केन्द्र मंे अवैध धान की बिक्री न कर सकें।
    कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी अंतिम चरण में है और इस चरण में बिचौलियों द्वारा किसानों के शेष रकबे में धान बेचने का भरपूर प्रयास करेंगे लेकिन उनके किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र से धान के उठाव में तेजी लाएं। मिलरों को जारी डीओ एवं टीओ के आधार पर अधिक से अधिक धान का परिवहन कराएं। कलेक्टर ने कहा कि किसानों से रकबा समर्पण में भी तेजी लाएं तथा जिन किसानों के खाते में रकबा शेष हैं उन्हें समिति में आकर रकबा समर्पण करने के लिए प्रोत्साहित करें।
    बताया गया कि परसा उपार्जन केन्द्र में पंजीकृत कुल 539 किसानों में से 432 किसानों से 2283 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है तथा 12480 क्विंटल धान मिलरों को जारी किया गया है। उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी सुचारू पूर्वक जारी है तथा धान रखने की पर्याप्त स्थान उपलब्ध है।
    इस दौरान एसडीएम अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहू, तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago