24 घंटे बता सकेंगे समस्या और शिकायत

 होम आईसोलेशन में रहकर ईलाज करा रहे कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा फोन नंबर 7999647868, 9770527199, 9340764699 एवं 9340711176 जारी किया गया है। होम आइसोलेशन के मरीज किसी प्रकार की समस्या होने पर इन नंबरों पर 24 घंटे अपनी समस्या या शिकायत बता सकते हैं। इसके साथ ही आपात काल एम्बुलेंस सेवा 108 व छत्तीसगढ़ हेल्प लाइन नंबर 104 से भी संपर्क कर सकते हैं।

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सेल को पुनः सक्रिय कर जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मॉनिटरिंग सेल का संचालन कलेक्टोरेट परिसर स्थित न्यू कंपोजिट बिल्डिंग के कमरा नंबर 6 से किया जा रहा है। 24 घन्टे सतत प्रबंधन एवं निगरानी के लिए कंट्रोल रूम नम्बर 07774-222702 एवं  236028 जारी किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *