समर्थन मूल्य में धान बेचने के बाद शेष रकबा का समर्पण किसानों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 17721 किसानों के द्वारा 1465. 723 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है।
पंजीकृत किसानों के द्वारा धान के कुल रकबे का पटवारियों द्वारा गिरदावरी कर भौतिक सत्यापन किया गया है जिसके आधार पर किसानों से प्रति एकड़ तय मात्रा में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की जा रही है। जिन किसानों के द्वारा तय मात्रा से कम धान विक्रय किया जा रहा है उन किसानों से शेष रकबा का समर्पण प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। रकबा समर्पण से बिचौलियों के द्वारा किसानों के खाते में धान बेचने पर अंकुश लग रहा है। यही कारण है कि जिला प्रशासन किसानों से शेष रकबे का समर्पण पर जोर दे रही है। एसडीएम एवं तहसीलदार लगातार टोकन का जांच कर संबंधित किसान से रकबा समर्पण करा रहे हैं।
भोपाल सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…
रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…