आज का दिन विसर्जित की गई थी बापू की अस्थियां, इसलिए भी खास है 12 फरवरी

इतिहास के पन्नों पर 12 फरवरी का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर दर्ज है। 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 13 दिनों के शोक के बाद 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियां को देश के विभिन्न पवित्र सरोवरों में विसर्जित कर दिया गया था। इनमें से एक कलश इलाहाबाद की गंगा नदी में प्रवाहित किया गया था। इस अंतिम विदाई के दौरान 10 लाख से भी ज्यादा लोग मौजूद थे। वहीं एक और कलश को रामेश्वर त्रिवेणी संगम में विसर्जित किया गया था। यहां के लोग अब महात्मा गांधी की त्रयोदशी को बापू स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। लोग प्रतिवर्ष 12 फरवरी को रामेश्वर त्रिवेणी संगम तट पर एकत्रित होकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना सभा और बापू के प्रिय भजनों का गायन समारोह का आयोजन करते हैं।

इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज देश-विदेश की विभिन्न घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-

1742 : आज ही के दिन सन 1742 में मराठा दिग्गज नाना फडनवीस का जन्म हुआ था।

1809 : ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म आज ही के दिन सन 1809 में हुआ था।

1809 : यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 को हुआ था।

1818 : चिली ने आज ही के दिन स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की थी।

1922 : महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिए राजी किया था।

1928 : गांधी जी ने आज ही के दिन बारदोली में सत्याग्रह के संकेत दिए थे।

1975 : भारत को चेचक बीमारी से मुक्त देश घोषित किया गया था।

1994 : चोरों ने नार्वे के महान चित्रकार एडवर्ड मंक की विश्वप्रसिद्ध रचना ‘द स्क्रीम’ को चुरा लिया। हालांकि बाद में इस कृति को बरामद कर लिया गया।

1996 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़लस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

2002 : ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 119 लोगों की मौत हो गई थी।

2002 : पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया गया था।

2009 : अमेरिका में आज ही के दिन हाइड एक्ट के सह लेखक टॉम लेंटास का निधन हो गया था। अंतरिक्ष केन्द्र पर पहला यूरोपीय लैब स्थापित किया गया और पूर्वी तिमोर में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पर हमले के बाद प्रधानमंत्री जाना जुस्माओं ने आपातकाल की घोषणा की थी।

2009 – आज ही के दिन भारत पहला भैंस क्लोन विकसित करने वाला देश बना।

2009 : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की थी।

2010 : हरिद्वार महाकुंभ में नगा अवधूतों और सन्यासियों सहित लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई।

2013 : उत्तर कोरिया ने आज ही के दिन 2013 मेें तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

6 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

7 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago