छत्तीसगढ़

आज गूगल ने बनाया गूगल डूडल वैक्सीन नीयर मी, दुर्ग में भी वैक्सीन नीयर मी अभियान

– टीकाकरण का महाभियान दो दिनों तक, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगाये जाएंगे विशेष शिविर

आज का गूगल डूडल वैक्सीन नीयर मी के अभियान को लेकर है। आप गूगल डूडल को क्लिक करेंगे और यह गूगल मैप दिखाएगा जिसमें आपके नजदीक वैक्सीन की उपलब्धता दिखाई जाएगी। हाल ही में डब्ल्यूएचओ की ओर से भी बयान आया है कि ओमिक्रान जिस तेजी से विश्व में फैल रहा है उसी तेजी से वैक्सीनेशन अगर हो तो कोविड से मुक्ति की राह खुल सकती है। दुर्ग जिले में भी वैक्सीनेशन के महाभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये हैं। इसी क्रम में सभी निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन टीकाकरण का महाभियान आरंभ किया है। 18 जनवरी और 19 जनवरी को धमधा तहसील में व्यापक टीकाकरण अभियान होगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने बताया कि महाभियान में तीन तरह के वर्ग शामिल होंगे। पहला वे वर्ग जो फ्रंटलाइन वर्कर हैं और 60 वर्ष से अधिक हैं। दूसरा वर्ग वो है जिन्होंने पहला डोज ले लिया है और दूसरा डोज जिन्हें लेना है। इसके साथ ही स्कूल के 15 साल से 18 साल के बच्चे भी शामिल हैं। शाला त्यागी बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन की सुविधा होगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। महाभियान के लिए टीम लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में महाभियान को बड़ी सफलता मिली थी। अभी टीकाकरण होने से कोविड के विरोध में बड़ी आबादी को प्रतिरोध मिलेगा। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ ने भी लगातार अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि व्यापक टीकाकरण और सजगता ही कोरोना को दूर करने का बड़ा माध्यम बन सकता है। दुर्ग जिले में इसके लिए लगातार प्रयास किये गये हैं। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान पूर्व में भी चलाया गया था। इसमें पूर्व में ही ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी की गई थी। इसमें स्वास्थ्य शिविर भी किया गया था जो बचे लोग थे उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया था। इससे जिले में टीकाकरण का कवरेज काफी बढ़ा है।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

5 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

5 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago