छत्तीसगढ़

आज भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा ‘तेज’, यमन-ओमान के बीच से गुजरने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर से उठा चक्रवात ‘तेज’ शनिवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसके रविवार को भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से एक्स पर दी जानकारी के मुताबिक, तेज अभी यमन के सोकोत्रा से 550 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में है। रविवार के बाद अगले 24 घंटे में यह बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। इसके 25 अक्तूबर की सुबह तक यमन के अल गैदा और ओमान के सलालाह के बीच से गुजरने की संभावना है।

उधर, भारतीय तटरक्षकों ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और पूर्वी मध्य में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के मद्देनजर आंध्र और तमिलनाडु तट पर काम करने वाले मछुआरों को बंदरगाह पर लौटने की सलाह दी है। चेन्नई स्थित भारतीय तटरक्षक क्षेत्र पूर्व ने समुद्र की खराब परिस्थितियों के दौरान मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए आंध्र और तमिलनाडु तट से सटे पानी में कई जहाज तैनात किए हैं। 

हिमाचल : आज व कल बारिश-हिमपात के आसार
हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के निचले, मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश और हिमपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 24 अक्तूबर के बाद मौसम के साफ होने का पूर्वानुमान है। रविवार को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -0.1 सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर : 3 दिन बर्फबारी की संभावना
जम्मू-कश्मीर में 22 से 24 अक्तूबर तक मौसम फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू और कश्मीर में पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। प्रदेश में शनिवार को धूप खिली रही। लेकिन तपिश का अहसास नहीं हो रहा है। रात में ठंडक बढ़ी है।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

9 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

9 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

9 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

10 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

10 hours ago