आस्था और विश्वास बढ़ाएगा छत्तीसगढ़ का जादुई दीया: मंत्री गुरु रुद्रकुमार

ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार की विशेष पहल पर ग्रामोद्योग के अंतर्गत टेराकोटा शिल्प के शिल्पियों ने मैजिक दीया तैयार किया है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा है कि सभी जाति-धर्म के लोग अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना सहित अन्य विभिन्न अवसरों पर दीपक प्रज्जवलित करते हैं। लगातार 24 घंटे से अधिक जलने वाले इस मैजिक दीये से आस्था और विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि टेराकोटा के शिल्पियों ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान अपनी अभिव्यक्ति को शिल्प-कला के माध्यम से व्यक्त कर उत्कृष्ट कलाकृतियां तैयार की है, जो काबिले तारीफ है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने ग्रामोद्योग में संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामोद्योग ग्रामीणों के जीवन-यापन का आधार बना है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई है। इसके लिए विभागीय अधिकारी और सभी शिल्पकार बधाई के पात्र हैं।  

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव प्रवास के दौरान शिल्प-नगरी का शुभारंभ किया है। वे शिल्प-नगरी में मैजिक दीये को तैयार करने की प्रक्रिया से परिचित भी हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भी मैजिक दीये की सराहना की है। हस्तशिल्प विकास बोर्ड के महाप्रबंधक श्री एस.एल. वट्टी ने बताया कि इस मैजिक दीये को कोण्डागांव के स्टेट अवार्डी टेराकोटा शिल्प से जुड़े श्री अशोक चक्रधारी ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि मैजिक दीया दो हिस्से में बनता है, दीये के ऊपरी हिस्से में तेल भरकर इसे उलट दिया जाता है। ऊपरी हिस्से में भरे हुआ तेल दिये के निचले हिस्से में धीरे-धीरे रिसता रहता है, इस तरह दीये में तेल की आपूर्ति लगातार होती रहती है और दीया 24 घंटा जलता रहता है। 

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

1 hour ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

1 hour ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

2 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

2 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

2 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

2 hours ago