इंदौर के तस्करों को गुजरात एटीएस ने पकड़ा,16 लाख की ड्रग बरामद

इंदौर। इंदौर पुलिस द्वारा ड्रग माफियाओं पर नकेल कसने के बाद दूसरे राज्यों में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इंदौर से मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त में लिप्त दो तस्करों को गुजरात आतंक विरोधी दस्ता (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से 16 लाख रुपयों कीमती एमडीएम जब्त हुई है। इसके पूर्व इंदौर से गई पांच करोड़ रुपये कीमती एमडीएम जब्त की गई थी।

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों का नाम मोहम्मद हनिफ शेख और मोहम्मद रिजवान है और दोनों ही इंदौर के रहने वाले हैं। एटीएस और एसओजी ड्रग सप्लाई की सूचना पर वडोदरा में जाल बिछाए हुए थे। सूचना मिली कि तस्कर एसटी डीपो रोड़ पर छोटालाल भवन के समीप एमडीएमए की खेप लेकर आ रहे हैं। एटीएस और एसओजी के सिपाही सादी वर्दी में तैनात हुए और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने आमिर नामक सप्लायर का नाम कबूला है। एटीएस इंदौर पुलिस की मदद से आमिर की तलाश कर रही है।

अजमेर दरगाह से जुड़े ड्रग तस्करों के तारएटीएस ने 21 जनवरी को भी मुंबई के मोहम्मद सुल्तान शेख को एमडीएमए केस में गिरफ्तार किया था। आरोपितों से पांच करोड़ रुपये कीमत की ड्रग बरामद हुई थी। उस वक्त सुल्तान ने पूछताछ में बताया था कि ड्रग इंदौर के तस्कर से खरीदी गई है। अजमेर दरगाह के खादिम वसीम के माध्यम से यह ड्रग दूसरे राज्यों में सप्लाई होती है। इंदौर क्राइम ब्रांच एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक दरगाह पर करीब 50 जायरिन, खादिम एमडीएमए, गांजा, चरस सप्लाई करते हैं। देश विदेश से आने वाले यात्री भारी मात्रा में मादक पदार्थों की मांग करते हैं।


kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago