छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : अब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

उत्तर बस्तर कांकेर जिला प्रशासन द्वारा संचालित सेन्ट्रल लाइब्रेरी अब सप्ताह के सभी दिनों में विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी के निर्देशन में यह निर्णय लिया गया है।

लाइब्रेरी में वर्तमान में पाँच बैचों में प्रतिदिन संचालन किया जा रहा है, जिसमें प्रति बैच लगभग 130 छात्र शामिल होते हैं। इस प्रकार प्रतिदिन 600 से अधिक छात्र-छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब लाइब्रेरी रविवार (अवकाश दिवस) को भी पूर्ववत सुबह0 7 से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। सीईओ मंडावी ने बताया कि व्यापम, पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र लगातार मांग कर रहे थे कि वे रविवार को भी अध्ययन करना चाहते हैं। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
रविवार को भी लाइब्रेरी में प्रतिदिन की तरह 200 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। छात्रों की सुविधा हेतु लाइब्रेरी में शुद्ध पेयजल, वातानुकूलन, उपयुक्त बैठक व्यवस्था, पार्किंग जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। साथ ही आवश्यक अध्ययन सामग्री व पुस्तकें समय पर विद्यार्थियों को मुहैया कराई जा रही हैं।
जिला प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे रविवार सहित सभी दिनों में लाइब्रेरी में उपस्थित होकर इसका अधिकतम लाभ उठाएं।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

10 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

10 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

10 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

11 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

11 hours ago