छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् अब तक 16,538 लोगों का किया गया उपचार

11986 लोगों को निःशुल्क दवाई वितरण
उत्तर बस्तर कांकेर मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत जिले में अब तक 16,538 लोगों का उपचार कर 11986 लोगों को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। जिले में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ 01 अप्रैल 2022 से किया गया है, जिसमें जिले के सभी 06 नगरीय निकायों में 3557 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 41 प्रकार के लैब टेस्ट निःशुल्क किया गया है।
नगरपालिका परिषद कांकेर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री मोबाईल यूनिट के माध्यम से नगरपालिका परिषद कांकेर में 76 स्थानों में कैम्प लगाकर 4361 मरीजों का उपचार कर 3133 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया तथा 949 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत नरहरपुर में 53 स्थानों पर कैम्प लगाकर 1273 मरीजों का उपचार कर 865 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया तथा 178 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। नगर पंचायत चारामा में 77 स्थानों पर कैम्प लगाकर 2987 मरीजों का उपचार कर 2194 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 609 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में 56 स्थानों पर कैम्प लगाकर 2644 मरीजों का उपचार कर 1905 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 734 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। नगर पंचायत अंतागढ़ में 57 स्थानों में पर कैम्प लगाकर 2800 मरीजों का उपचार, 2006 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 571 मरीजों का स्वास्थ्य जांच और नगर पंचायत पखांजूर में 54 स्थानों पर कैम्प लगाकर 2473 मरीजों का उपचार कर 1883 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 516 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

5 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

5 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

5 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

5 hours ago