प्रवेश 03 से 06 अक्टूबर तक
उत्तर बस्तर कांकेर 23 सितम्बर 2022
शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष के रिक्त सीटों पर प्रवेश छत्तीसगढ़ पीपीटी 2022 या कक्षा 10वीं के प्राप्तांको के आधार पर होगी। द्वितीय चरण की आनलाईन कांउसलिंग के लिए 26 से 28 सितम्बर तक अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन एवं डीव्हीसी कराना होगा। सीटों का आबंटन 01 अक्टूबर को किया जायेगा। आबंटित सीटों पर 03 से 06 अक्टूबर तक प्रवेश दिया जायेगा। वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। प्रत्येक ब्रांच में सीटों की संख्या 32 है, इसके साथ ही समस्त तकनीकी पाठयक्रमों के लिए डीव्हीसी उक्त तिथियों में होंगी। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…
भोपाल तारीख 11 जून... वक्त तड़के का था और भोपाल का काजी कैंप अभी नींद…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों बड़े बुनियादी ढांचागत विकास के दौर से…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…