छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : सरोना गौठान में गौमाता स्व-सहायता समूह की महिलाऐं सब्जी उत्पादन से हो रही आत्मनिर्भर

नरहरपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सरोना गौठान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ के तहत आजीविका गतिविधि प्रारंभ किया गया है। विकासखण्ड मुख्यालय से लगभग 26 किलोमीटर दूर पर स्थित ग्राम सरोना में क्लस्टर संगठन के अंतर्गत गौमाता स्व-सहायता समूह के द्वारा गांव के ही गौठान में सब्जी की खेती की जा रही है, जिसे स्थानीय बाजार तथा आसपास के गांवों में विक्रय किया जा रहा है। इस कार्य में गौमाता स्व-सहायता समूह की 10 सदस्यों द्वारा सब्जी उत्पादन कार्य कर रही हैं। समूह के सभी सदस्यों द्वारा एक साथ बोवाई से लेकर विक्रय करने तक सम्पूर्ण लेखा-जोखा के आजीविका कार्य किया जा रहा है। स्थानीय रूप से जुड़े होने के कारण समूह के सभी सदस्यों को बिक्री करने में क्रेता और विक्रेता के बीच बातचीत करने में आसानी हो जाती है। वर्तमान में सब्जी उत्पादन बैंगन एवं पत्ता गोभी का उत्पादन किया जा रहा है।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुराजी ग्राम योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत समग्र ग्रामीण विकास के लिए गौमाता स्व-सहायता समूह ग्राम पंचायत सरोना द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा है। बाड़ी योजनांतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर पशुओं के उचित व्यवस्था और विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। सरोना गौठान में बड़ी संख्या में केचुआ खाद टंकी का निर्माण किया गया है, जिसमें गौठान के गोबर से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, सब्जी उत्पादन एवं बकरी पालन कार्य भी किया जा रहा है। सब्जियों में जैसे मिर्ची, भिण्डी, गंवारफल्ली, टमाटर, लौकी, खीरा, ककड़ी, कद्दू, बरबट्टी एवं अनेक प्रकार की भाजियां लगाने की तैयारी किया जा रहा है। बिहान योजना एवं समूह के सदस्यों के द्वारा आजीविका विकास हेतु विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया है। ग्राम पंचायत के सहयोग से गौठान में सब्जी का उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रहा है। समूह के सदस्यों ने बताया कि सब्जी की खड़ी फसल से लगभग डेढ़ लाख रूपये से 02 लाख रूपये तक की आय प्राप्त होने की जानकारी दी गई है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

6 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

7 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

7 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

7 hours ago