बेमेतरा जिले में यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने जहरीला कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।
घटना के बाद सभी को भाटापारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी कि हालत नाजुक बनी हुई है। जहरीला कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने वालों में दो महिला और दो पुरुष है।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद घर के सदस्यों ने गुस्से में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। दरअसल, यह घटना बेमेतरा जिला के नांदघाट थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार यहां के चिचोली गांव में रहने वाले एक परिवार में बीती रात आपसी विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर परिवार के सदस्यों ने एक साथ घर में रखे जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया।
घटना के बाद दो महिला और दो पुरुषों की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में सभी पीड़ितों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बलौदाबाजार जिला रेफर कर दिया गया है।
ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…
भोपाल बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…
रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…