राजनादगांव . समाज कार्य संघ राजनादगांव के पदाधिकारियों ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक महोदया छन्नी साहू से उनके निवास स्थान पैरिटोला में अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा विधायक महोदया को संघ के सभी पदादिकारियों ने ज्ञापन सौपने के बाद एमएसडब्लू को व्व्यव्सयिक रोजगार का दर्जा प्रदान करने के साथ-साथ अपनी विभिन्न मांगो – शिक्षा विभाग में एजुकेशन काउंसलर ऑफिसर, स्वाथ्य विभाग में मेडिको सोशलवर्कर के पद सृजित किया जाए तथा व्यावसायिक समाज कार्य के पास आउट हो चुके बेरोजगार अभ्यर्थियों को सरकार से अनुदान प्राप्त राज्य के सभी एनजीओ के साथ-साथ सीएसआर प्रोजेक्ट में अवसर प्रदान किया जाए जैसे मुद्दे मुख्य रहे, समाजकार्य संघ के अध्यक्ष विजय मानिकपुरी ने विधायक महोदया को जानकारी देते हुए बताया कि इस विषय की रोजगार की दृष्टि से प्रत्येक वर्ष हजारों विद्यार्थी दो साल की व्यासायिक कोर्स की डिग्री लेकर पढाई करते-करते सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं स्कूल, कॉलेजो में जाकर विभिन्न मुद्दों और समस्याओं का अवलोकन व रिसर्च कार्य कर अनुभव प्राप्त करते है, जिससे इन दो सालो में पूरी तरह प्रोफेशनल्स बनकर निकलते है, किन्तु वर्तमान समय में शिक्षा ,स्वाथ्य, समाज कल्याण व अन्य विभागों में सरकार द्वारा इनके लिए पद स्वीकृत नहीं कर रहे है, जिसके कारण हजारो युवकों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इससे बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है !

संघ के संयोजक दीपसिखा श्रीवास्तव ने बताया की छत्तीसगढ़ में समाज कार्य के अभ्यर्थिय एक प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाजहित, राज्यहित और देशहित में निरंतर कार्य करते है तथा सही मायने में एक व्यावसायिक सामजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करता है, परन्तु शासन एवं प्रशासन की उपेक्षा के कारण एक बड़ा कुशल वर्ग अपना योगदान देने में असमर्थ है ! संघ के सचिव हरीश चंद्राकर ने अपनी बात रखते हुए कहा की वर्तमान में राज्य पात्रता परीक्षा सेट में इस विषय को नहीं जोड़ा गया है, जिसके कारण कालेजो में प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापको के पदों से वंचित होना पढ़ रहा है संघ के प्रवक्ता भरत साहू ने कहा कि अनुदान प्राप्त एनजीओ में समाज कार्य के अभ्यर्थियों की जगह अन्य विषयों के लोगों को पदों पर रखते है जो इनके हितों के खिलाफ है, तथा सरकार द्वारा नियम बनाकर समाज कार्य के अभ्यर्थियों को रखे जाने का नियम बनाया जाए, संघ के मिडिया प्रभारी हुमेश्वर प्रसाद ने कहा कि स्वाथ्य विभागों में कांसलर के पद स्वीकृति के बाद भी प्राथमिकता नहीं दे रहे है, जिससे हमें निराशा हाथ लगती है अतः हमें पहली प्राथमिकता प्रदान किया जाए ! विधायक महोदया ने हमारी मांगो को विस्तारपुर्व सुनते हुए हमारी बातों और मांगो को विधानसभा पटल और मंत्रिपरिषद में रखने का आश्वासन दिया गया ! इस दौरान संघ के अध्यक्ष विजय मानिकपुरी प्रवक्ता भारत साहू संयोजक दीपशिखा श्रीवास्तव सचिव हरीश चंद्राकर, सहसचिव हीना देवांगन, मिडिया प्रभारी सुनील मिश्रा , शेफाली तिवारी आशीष केरकेट्टा, व रूपा देवांगन उपस्थित रही !
