कांकेर के शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य बी समुंद ने कॉलेज परिसर में ही जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की.प्राचार्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.प्राचार्य को कांकेर में इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है. जहां बी समुंद का इलाज जारी है. प्राचार्य के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें उन्होंने शहर के एक कथित पत्रकार पर 20 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं.
प्राचार्य के बेटे ने सुबह सुसाइड नोट मीडिया के सामने दिया.जिसमें प्राचार्य ने शहर के पत्रकार पर आरटीआई लगाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है. इसके अलावा 20 लाख रुपये नहीं देने पर नौकरी जाने, जेल भेजने जैसी धमकी देने का भी आरोप है. प्राचार्य ने सुसाइड नोट पर लिखा कि आरटीआई का जवाब न मांग कर रोजाना उनके निजी नंबर पर फोन कर पैसे की मांग की जाती थी. प्राचार्य की सेवानिवृत्ति में 1 साल का ही समय बचा है. जिस पर पत्रकार ने उन्हें पेंशन जैसे प्रकरण में भी दिक्कत आने की धमकी दे रहा था. जिससे परेशान होकर प्राचार्य ने जहर खा लिया. एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि ”एक शिकायत प्राप्त हुई है. जिसमें गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल ने जहर सेवन किया है. उनके बेटे ने थाने में शिकायत की है. क्यों जहर खाया इसके संबंध में शिकायत पत्र दिया है आगे की कार्यवाई की जा रही है.”
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…