कांकेर के सिंगारभाट में एक मकान के बाड़ी में घुसे तेंदुआ की मौत हो गई है। तेंदुआ सुबह चार बजे से घर की बाड़ी में फंसा हुआ था विभाग की टीम निगरानी कर रही थी तेंदुआ का शरीर तार में काफी देर तक फंसे होने के कारण उसकी मौत हो गई है। डीएफओ कृष्णा जाधव ने बताया कि सिंगारभाट पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते अक्सर तेंदुआ बस्ती में भोजन पानी की तलाश में घुस आता है। आज भी एक तेंदुआ बस्ती में घुसा था तेंदुआ का शरीर एक तार में फंस गया था। काफी देर तक फंसे रहने के चलते तेंदुआ की मौत हो गई।
जंगली जानवरों पर नियंत्रण पाना मुश्किल:
शहर हो या गांव सभी जगह लोग जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। कहीं भालू उत्पात मचा रहा है तो कहीं तेंदुआ। वन अमला भी भालू और तेंदुआ को पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी भालू और तेंदुओं का उत्पात जारी है। अब इन पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो रहा है।
वन विभाग ने की लोगों से अपील:
जिला मुख्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों मे वन्य प्राणी तेदुआ, भालू इत्यादि के देखे जाने तथा भालुओ द्वारा इंसानों पर हमले की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा भालू एवं तेंदुआ से बचने के लिए सांवधानिया बरतने की अपील नागरिकों से की गई है। वन विभाग द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि वन्य प्राणी तेंदुआ, भालू के दिखाई देने पर उन्हे घेरने अथवा मारने का प्रयास न किया जाये, बल्कि खुद को सुरक्षित करने की कोशिश करें।
रायपुर देश और राज्य में किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों के बीच श्राष्ट्रीय…
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संविदा कर्मचारियों के हित में बढ़ाया सामाजिक सुरक्षा का दायरा दिवंगत…
रायपुर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में राज्य सरकार की पुनर्वास और कौशल विकास नीति…
नशा, नाश की जड़ है, जो वर्तमान और भावी पीढ़ियों को कर देता है बर्बाद…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज 11 जुलाई को इंदौर में मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…