बाएं शराबी शिक्षक
बालोद। छत्तीसगढ़ के नए शिक्षा सत्र में भी प्रधानपाठक अपनी शराब पीने की पुरानी आदत से बाज नहीं आ रहे है। शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम चिपरा में आज प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करते हुए पाए गए। वे पहले भी स्कूल में शराब पीते मिले थे, जिसके चलते उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी। इस मामले में अब फिर से प्रधानपाठक के खिलाफ बीईओ से शिकायत की गई है।
दरअसल, मंगलवार को कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ग्राम चिपरा के शासकीय प्राथमिक शाला में निरीक्षण पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानपाठक की गतिविधियों पर संदेह जताया। जब देखा तो प्रधानपाठक शराब का सेवन करते पाए गए। हैरानी की बात है कि हेडमास्टर ने किसी को शक न हो इसलिए शराब को स्प्राइट की बोतल में छिपाकर लाया था।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिकायत में बताया कि, सरजूराम ठाकुर पहले भी शराब सेवन के चलते निलंबित हो चुका है। उसे दोबारा स्कूल में बहाल कर देना विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाता है। मांग की गई है कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रधानपाठक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…