पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में आज से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए आज से धान खरीदी की शुरुआत हुई है ,इसी परिपेक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र खुज्जी को तीन नए धान खरीदी केंद्र प्राप्त हुआ है जिसमे छुरिया विकासखंड के ग्राम कुहीकला में आज विधायक छन्नी साहू ने अपने करकमलों से धान खरीदी की शुरुआत की,कार्यक्रम के आरम्भ में विधायक जी एवं उपस्थित समस्त अतिथियों को मांदर की थाप से साथ लोकनृत्य के साथ स्वागत किया गया फिर विधायक छन्नी साहू ने बाट एवं कांटे का पूजा अर्चना कर खरीदी की शुरुआत किया गया कार्यक्रम में विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान हितैषी सरकार है पिछले तीन सालों से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने का जो कार्य किया है वो केवल जनता का आशीर्वाद का प्रतिफल है,आगे भी किसान हितैषी फैसले होते रहेंगे,इस कार्यक्रम में विधायक श्रीमती छन्नी चन्दू साहू के साथ साथ अध्यक्षता अलाली राम यादव,विशिष्ट अतिथि रितेश जैन, राहुल तिवारी,प्रकाश शर्मा,जयपाल यादव,एकनाथ सिन्हा,पुष्पा सिन्हा,नरेश शुक्ला,दुलचंद साहू,भीखम देवांगन,जानकी मण्डावी,दुलार सिंह मण्डावी,पोषण शुक्ला,छत्रपाल पटेल,दसरथ साहू,महत राम कंवर,वासुदेव साहू,अजय साहू,लक्ष्मण सलामे,कविता मण्डावी,सुखराम साहू,ज्ञानेश्वरी साहू,विजय भारद्वाज,शरद चंद्राकर,राजू सिंह राजपूत,भरत लाल साहू,जागेश्वर साहू,कुमुद किशोर शुक्ला,रूपलाल साहू,महेश मण्डावी,सेवा राम साहू,गंगा प्रसाद ,रेखा बाई,शांति मण्डावी,दुलारी बाई,पिलो बाई,लेखा बाई,थाना प्रभारी अमृत साहू के साथ हजारों की संख्या आसपास के ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *