छत्तीसगढ़

कोण्डागांव : विशाखापट्टनम से शल्यक्रिया के लिए पशु चिकित्सालय कोण्डागांव लायी गयी बिल्ली

संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं एवं कलेक्टर ने कार्यों की सराहना की
कोण्डागांव, 21 जुलाई 2023

कोण्डागांव से आपने उपचार के लिए विशाखापटनम जाने के किस्से अक्सर सुने होंगे लेकिन विशाखापटनम से पशु प्रेमी द्वारा एक बिल्ली को पशुचिकित्सालय कोण्डागांव लाकर उपचार करायी यह क्षेत्रवासियों के लिए अवश्य गर्व की बात है। विशाखापट्टनम निवासी पशु प्रेमी के साई अंकिता ने अपनी पालतु बिल्ली का पशु चिकित्सालय कोण्डागांव में शल्यक्रिया द्वारा अंडाशय एवं गर्भाशय को निकालकर नसबंदी का ऑपरेशन कराया गया।
इस संबंध में के साई अंकिता ने बताया कि उन्होंने सोशल मिडिया एवं रिश्तेदार माध्यम से पशु चिकित्सालय कोण्डागांव के द्वारा किये गये कई सफल शल्यक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की थी। जिससे प्रभावित होकर उन्होनें अपनी बिल्ली की सर्जरी कोण्डागांव में करवाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर से संपर्क कर शल्यक्रिया के लिए समय  लिया। इस शल्यक्रिया को डॉ ढालेश्वरी एवं डॉ दीपिका सिदार द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। सर्जरी के दौरान पशु परिचारक गौ कुमारी, पल्लवी पटेल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
सफल सर्जरी हेतु टीम को बधाई देते हुए संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं रायपुर एवं कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा भी सराहना की गयी है। प्रभारी पशु चिकित्सालय कोण्डागांव डॉ0 नीता मिश्रा ने बताया कि सीमित संसाधन में हमारी टीम द्वारा क्षेत्र के पशुपालकों को निरंतर श्रेष्ठ पशुचिकित्सा एवं उन्नत पशुपालन हेतु सेवाएं दी जारी हैं।
उक्त सफल सर्जरी के लिए उपसंचालक डॉ0 शिशिरकांत पांडे ने पूरी टीम को बधाई दी एवं उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान में राज्य में सबसे अधिक महिला पशु चिकित्सक (कुल 14) जिला कोण्डागांव में कार्यरत हैं। जिनको मिलाकर विभाग में पदस्थ सभी पशु चिकित्सकों, ए.वी.एफ.ओ. द्वारा टीम भावना के साथ कार्य किये जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि अब जिले का पशुचिकित्सा विभाग अपनी अलग पहचान बना रहा है।

kgnews

Recent Posts

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

23 minutes ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

53 minutes ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

1 hour ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

1 hour ago
जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और…

1 hour ago
शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी…

1 hour ago