80 साल के बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों से सड़क किनारे अपनी धोती से फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दरअसल, करमदयाल पिता जोधि सिंह रामचंद्रपुर ब्लॉक के बेलभण्डार का रहने वाला था। बेटा नहीं होने के कारण वह अपनी बेटी के साथ ही पिछले दो सालों से ग्राम हरिहरपुर में रहता था।
वहीं रविवार शाम करीब चार बजे अपना कपड़ा और दूसरा सामान लेकर बेटी को अपने घर जाने की बात कहकर निकला था। बेटी के घर से निकलने के करीब 1.5 किमी की दूर ही करमा डामर के जंगल में सड़क किनारे ही महुआ के पेड़ में अपने ही धोती का फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की बेटी के अनुसार करमदयाल पिछले कई सालों से पैर दर्द होने के कारण परेशान था।
धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के…
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में गुरुवार को महिला एवं बाल…
रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास…
रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…