छत्तीसगढ़

कोरिया : बिहान से जुड़ कर स्व सहायता समूह की दीदियां कमा रही बारह से पन्द्रह हजार रुपए महीने

कोरिया 01 सितम्बर 2023

छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर के ग्राम सावारावा की मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह में 10 सदस्य हैं, समूह के सदस्यों में से एक सदस्य लखमनिया सिंह के द्वारा अपने जीवन स्तर को सुधार करने की दिशा में आजीविका के संसाधन के रूप में सेंटरिंग प्लेट किराये में देने का कार्य किया जाता है।
इस व्यवसाय को प्रारंभ करने हेतु बैंक से 50000 रुपए का लोन लिया गया जिससे आज वे अपने उद्यम से 12000 से 15000 रुपए प्रतिमाह की आमदनी प्राप्त कर रही हैं साथ ही उन्हें स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम द्वारा तकनीकी सहायता प्रदान किया जा रहा है। आज वे अपने परिवार का खर्च वहन कर रहे हैं साथ ही साथ इस आमदनी से अपने आजीविका कार्य को आगे बढ़ाते हुए इनके द्वारा मिक्सर मशीन का कार्य भी किया जा रहा है। इनका मानना है कि वे बिहान से जुड़कर खुद को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम हुए हैं तथा समाज व परिवारजनों के बीच में अपने नई पहचान बनाते हुये आर्थिक और सामाजिक रूप से अपने परिवार को और सशक्त कर रही हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका का सृजन कर रहा ‘बिहान‘ –
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान महिला सशक्तिकरण व गरीबी उन्मूलन की दिशा में कार्यरत पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय अंतर्गत मिशन है। बिहान (नवा सवेरा) शब्दानुसार अपने उद्देश्यों व महिला सशक्तिकरण को निर्धारित कर प्रतिदिन महिलाओं और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। बिहान की संरचना तीनों स्तरों राज्य मंत्रालय, जिला पंचायत व जनपद पंचायत स्तर पर कार्यरत् है। जनपद पंचायत, जिला पंचायत के मार्गदर्शन व जिला पंचायत राज्य कार्यालय के मार्गदर्शन पर अपने कार्यों को जमीनी स्तर पर संचालित कर लक्ष्यों व उद्देश्य के प्रति हमेशा प्रयासरत है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

24 minutes ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

49 minutes ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

50 minutes ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

1 hour ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ कपूर ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ कपूर ने की भेंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर  अजय कपूर ने…

1 hour ago