छत्तीसगढ़

कोरिया : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 153 अमृत सरोवर तट पर रोपे जाएंगे पौधे

संकुल स्तरीय महिला संगठनों को महात्मा गांधी नरेगा के तहत स्वीकृत हुई राशि

कोरिया, 08 अगस्त 2023

कोरिया एवं एम सी बी जिले के सभी जनपद पंचायत के अंतर्गत 153 अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया है और अब मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत इन सरोवरों के तट पर 75 -75 पौधे रोपे जाएंगे। आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत रोपे जाने वाले पौधों के स्वीकृति के बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कलेक्टर कोरिया एवं कलेक्टर एमसीबी के निर्देशन में पांचों जनपद पंचायतों में निर्मित अमृत सरोवर तटों पर प्रत्येक में 75 देशी पौधों का रोपण किया जाएगा और इसके लिए प्रसाशकीय स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। इस पौधारोपण कार्य के लिए प्रत्येक जनपद पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीण आजीविका मिशन के संकुल स्तरीय संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि बैकुंठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत 25 अमृत सरोवर निर्मित किया गया है जिसमे उन्नति महिला संकुल स्तरीय संगठन बड़गांव को निर्माण एजेंसी बनाकर 33 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है साथ ही इसमे 2 लाख 50 हजार रुपए 15वे वित्त की राशि का अभिसरण किया गया है। इसी प्रकार सोनहत जनपद पंचायत के अंतर्गत निर्मित 32 अमृत सरोवर के लिए 42 लाख रुपए मनरेगा योजना के साथ 3 लाख 20 हजार रुपए 15वे वित्त से प्रदान किया जा रहा है। यंहा भैंसवार के सागर महिला संकुल स्तरीय संगठन को कार्य एजेंसी बनाया गया है। एमसीबी जिले में खड़गंवा जनपद पंचायत के कुल 32 अमृत सरोवर के लिए रानी अवंती महिला संकुल स्तरीय संगठन को एजेंसी बनाकर 42 लाख रुपये मनरेगा तथा 3 लाख 20 हजार रुपए पन्द्रहवें वित्त की राशि से स्वीकृति दी गई है।
मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के 33 अमृत सरोवर के लिए नवा बिहान संकुल स्तरीय संगठन नागपुर को एजेंसी बनाकर 43 लाख रुपए मनरेगा योजना के तहत और 3 लाख 30 हजार रुपए पन्द्रहवें वित्त से प्रदान किया जा रहा है। भरतपुर जनपद पंचायत के 31 अमृत सरोवर तट पर पौधरोपण के लिए कोरिया महिला संकुल स्तरीय संगठन को एजेंसी बनाया गया है और यंहा 40 लाख 92 हजार रुपए मनरेगा और 3 लाख 10 हजार रुपए पन्द्रहवें वित्त मद से दिया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

26 minutes ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

29 minutes ago
विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ

विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ

रायपुर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का…

31 minutes ago
विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

रायपुर उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…

31 minutes ago
महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा…

49 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

भोपाल  प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…

1 hour ago