रायपुर। खाना खाकर टहल रहे व्यक्ति को किसी ने बेवजह नुकीले औजार से मारकर लहुलुहान कर दिया। जिसके चले वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। मामले की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार डब्लू आरएस कालोनी सेक्टर 08 निवासी घनश्याम यादव 34 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि गोंदवारा स्थित बम्लेश्वरी सेल्स कार्पोरेशन एंड वर्कशॉप में मैकेनिक का काम करता है। प्रार्थी को सुचना मिली का उसका परिचीत कुलदीप सिंह पिता गुरदीप सिंह बम्लेश्वरीसेल्स कार्पोेरेशन के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर कुलदीप सिंह के चेहरे व शरीर के उपर कई जगह नुकीले औजार से चोट लगने का निशान था।
डायल 108 वाहन की मदद से कुलदीप सिंह को जिला अस्पताल पण्डरी ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मेकाहारा अस्पताल रिफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कुलदीप सिंह ने होश में आने के बाद प्रार्थी को बताया कि वह खाना खाकर बाहर टहल रहा था तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेवजह गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर नुकीले औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…