गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ : डमी मुख्य अतिथि ने किया ध्वजारोहण

धमतरी 23 जनवरी . राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के 72वें आयोजन के पहले आज अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ, जिसमें डमी मुख्य अतिथि के द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर डमी मुख्य अतिथि के आगमन उपरांत मंच पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। तत्पश्चात राष्ट्रगान की धुन बजाकर राष्ट्रगान। स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को किया जाएगा, जिसका आज सुबह 9.00 बजे अंतिम रिहर्सल का अभ्यास किया गया, जिसमें डमी मुख्य अतिथि उप संचालक समाज कल्याण श्री एम.एल. पाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी ने सम्पूर्ण आयोजन स्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों के द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। ज्ञात हो कि विभिन्न नक्सल मोर्चों में शहीद हुए जिले के 38 जवानों के परिजनों को उनके घर जाकर शॉल-श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल, ए.एस.पी. श्रीमती मनीषा ठाकुर, एसडीएम धमतरी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

7 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

7 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago