गणतंत्र दिवस-2021 : गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई

महासमुंद 24 जनवरी . महासमुंद जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस-2021 की फुल ड्रेस रिहर्सल आज रविवार को हुईं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री जोगेंद्र कुमार नायक मंच पर पहुँचे । फुल ड्रेस रिहर्सल पर मुख्य अतिथि को जिला पुलिस बल, नगर सेनानी द्वारा (गार्ड आॅफ आॅनर) सलामी दी गई । महासमुंद शासकीय महाप्रमु वल्लभाचार्य महाविद्यालय (मिनी स्टेडियम) में रिहर्सल सुबह 9.00 बजे शुरू हुई। 26 जनवरी को भी करीब-करीब यही अरेंजमेंट रहेगा। 26 जनवरी को कोरोना के चलते झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम नही होंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुलकर, अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे सहित लोक लोक निर्माण,महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य जिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।     

  गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जिला मुख्यालय में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे । मंत्री श्री साहू ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य अतिथि श्री साहू द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।    

     मालूम हो कि कोराना वायरस ( कोविड-19) संक्रमण को देखते राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को पालन किया जाएगा। कोविड-19 को ध्यान मे ंरखते हुए मार्च पास्ट, परेड एवं परेड का निरीक्षण नहीं होगा अपितु मुख्य अतिथि को जिला पुलिस बल, नगर सेनानी द्वारा (गार्ड आॅफ आॅनर) सलामी दी जाएगी। शहीद परिजनों का सम्मान किया जाएगा । उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुस्कृत किया जाएगा । एन.सी.सी. एवं स्काउट गाईड के बच्चें इस सलामी में शामिल नहीं होगें।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

8 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

9 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago