छत्तीसगढ़

गरियाबंद : किसानों को सहकारी समितियों से आसानी से मिलेंगे खाद बीज

कर्मचारियों के हड़ताल समाप्ति पश्चात सोमवार से बिना परेशानी के खाद बीज वितरण रहेगा जारी

गरियाबंद 18 जून 2023

जिले के किसानों को सहकारी समितियों से खाद, बीज, नकद एवं ऋण लेने में अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सहकारी समितियों के कर्मचारियों के हड़ताल समाप्ति पश्चात सोमवार 19 जून से नियमित तौर पर खाद बीज वितरण शुरू हो जाएगा। जिले के किसान अपने संबंधित सहकारी सेवा समिति में जाकर खाद बीज एवं ऋण प्राप्त कर सकते हैं। खाद बीज ऋण वितरण में अव्यवस्था न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए नोडल अधिकारी पी. पी. गोस्वामी  द्वारा  दिनवार  गांवों की पाली निर्धारित कर ऋण वितरण का कार्य कराने हेतु सभी समिति प्रभारियो को निर्देशित किया गया है। साथ ही सभी किसानों से शांति पुर्वक ऋण वितरण के कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील भी की है। 
     नोडल अधिकारी ने बताया की कृषक / प्राथमिक / आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों द्वारा अपनी तीन प्रमुख मांगो को लेकर की जा रहीं हडताल दिनांक 17 जून को समाप्त हो चुकी है। सोमवार से सभी सरकारी समितियों में खाद बीज, नगद, ऋण वितरण, रबी ऋण वसूली का कार्य चालू रहेगा। किसानों की सुविधा के लिए सभी समितियों में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

12 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

14 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

14 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

14 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

15 hours ago