छत्तीसगढ़

गरियाबंद : जतमई-घटारानी में सड़क हादसा,मासूम की मौत

जिले में घटारानी घूमने आए सैलानियों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है,

जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर 40 लोग सवार होकर जतमई-घटारानी घूमने आए हुए थे. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीबन 11 बजे यह हादसा फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के घाटी में उस वक्त घटी, जब घटारानी में झरने व देवी का दर्शन कर ग्रामीण वापस लौट रहे थे. छुट्टी के दिन होने के कारण पटेवा के 45 ग्रामीण केशव साहू के ट्रैक्टर में पिकनिक मनाने दोपहर को पहुंचे थे. दिन भर घूमने के बाद सभी रात का भोजन कर वापस गांव के लिए निकले थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं।

 सभी का अस्पताल में इलाज जारी है.थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि ट्रॉली में करीबन 40 लोग बैठे थे और आगे चालक के अलावा अन्य 5 लोग सवार थे. ढलान से उतरते वक्त ट्रैक्टर का सामने का हिस्सा अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना घट गई। वाहन मालिक केशव साहू वाहन चला रहा था. पुलिस उसके खिलाफ गैर इरादन हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामल पंजीब्ध कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : बस्तर के रिहायशी इलाके में बाघ की धमक, वन विभाग का अलर्ट …

CG : बस्तर के रिहायशी इलाके में बाघ की धमक, वन विभाग का अलर्ट …

बस्तर। दरभा क्षेत्र के कुरंदी गांव में करीब 1 दशक बाद बाघ ने दस्तक दी…

5 minutes ago
राजनांदगांव : जीआर मरकाम होंगे नगर निगम के नए आयुक्त…

राजनांदगांव : जीआर मरकाम होंगे नगर निगम के नए आयुक्त…

राजनांदगांव| सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी की…

7 minutes ago
राजनांदगांव : शिविर के आमंत्रण का पोस्टर विमोचन किया…

राजनांदगांव : शिविर के आमंत्रण का पोस्टर विमोचन किया…

राजनांदगांव अग्रवाल सभा, महिला मंडल, नवयुवक मंडल ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क एचपीवी…

10 minutes ago
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में लगेगा प्रवेश मेला

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में लगेगा प्रवेश मेला

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में…

18 minutes ago
CG : सांप के काटने से 5 बच्चों की हालत नाजुक थी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बची जान …

CG : सांप के काटने से 5 बच्चों की हालत नाजुक थी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बची जान …

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग-अलग घटनाओं में विषैले सांपों के डंस का शिकार हुए…

20 minutes ago
राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

अंबागढ़ चौकी , तहसील साहू संघ अंबागढ़ चौकी द्वारा साहू सामुदायिक भवन में कॅरियर गाइडेंस,…

21 minutes ago