अवर्गीकृत

गाजर-अदरक का जूस…

नेचुरल चीजों से अगर दिन की शुरुआत की जाए, तो पूरा शरीर दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव बना रहता है। गाजर और अदरक, दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर फूड्स हैं। जिसमें गाजर जहां विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, वहीं अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और डाइजेस्टिव गुण पाए जाते हैं।

जब इन दोनों को मिलाकर एक हेल्दी जूस तैयार किया जाता है, तो यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने, रोगों से लड़ने की ताकत देने और कई स्वास्थ्य समस्याओं को जड़ से सुधारने का काम करता है। गाजर और अदरक का जूस स्वाद में हल्का तीखा-मीठा होता है और सेहत के लिए एक पावर पैक्ड ड्रिंक की तरह काम करता है। तो आइए जानते हैं इनके फायदों के बारे में-

इस जूस में मौजूद विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं और इम्यूनिटी मजबूत करते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

गाजर में भरपूर बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदलता है और आंखों की सेहत को बेहतर बनाता है। यह मोतियाबिंद और रतौंधी से भी बचाव करता है।

पाचन क्रिया को सुधारे

अदरक की तासीर गर्म होती है, जो पेट की सूजन, गैस और अपच में राहत देती है। गाजर का फाइबर भी पाचन को सहारा देता है।

वेट लॉस करने में सहायक

यह जूस मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण पेट को देर तक भरा रखता है। लो-कैलोरी होने के कारण डाइट में शामिल करना फायदेमंद है।

स्किन को बनाए हेल्दी और ग्लोइंग

इस जूस के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जिससे स्किन साफ, दमकती और जवां बनी रहती है।

सूजन और जोड़ों के दर्द से राहत

अदरक के जिंजरॉल तत्व सूजन कम करने में मदद करते हैं, खासकर गठिया और मांसपेशियों के दर्द में यह बहुत लाभदायक होता है।

हार्ट को हेल्दी बनाए

यह जूस ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, कोलेस्ट्रॉल घटाता है और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।

गाजर-अदरक जूस 

सामग्री 

3-4 गाजर (छीलकर काट लें)

1 इंच अदरक का टुकड़ा (छीलकर)

1/2 नींबू का रस (वैकल्पिक)

1/2 कप पानी

बनाने का तरीका

गाजर और अदरक को मिक्सर या जूसर में डालें, थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें। तैयार मिश्रण को छलनी से छानें और एक ग्लास में निकाल लें। चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस मिलाएं। इस जूस को सुबह खाली पेट पीना सबसे अधिक लाभकारी होता है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

2 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

2 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

3 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

3 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

3 hours ago