छत्तीसगढ़

गायत्री विद्यापीठ में योग दिवस का सफल आयोजन

राजनांदगांव। शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी गायत्री विद्यापीठ में नौवां अन्तर्राष्टÑीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यालय के समस्त शिक्षक, प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ शामिल होकर योग में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
शाला की प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर के मार्गदर्शन में आयोजन सफल रहा। इस आयोजन में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने योग का लाभ उठाया, जिसमें अनुलोम, विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि अनेक आसन करते हुए योग में दक्षता का भी प्रदर्शन किया। योग प्रशिक्षक के रूप में क्रीडा अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा, श्रीमती उषा झा, खिलेश्वरी साहू, अंजली यादव ने अनेक आसनों व प्राणायाम के लाभ बताते हुए योग करवाए।
शाला की प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर द्वारा योग दिवस पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए योग के महत्व को बताते हुए कहा कि योग हमारे जीवन का आवश्यक अंग है। आज चारों ओर वातावरण दूषित हो चुका है, ऐसे में हम शिक्षक अपनी दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए योग को अपनाकर अपना कार्य सुगमता से कर सकते है। स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए योग से बड़ा माध्यम और कोई नहीं हो सकता। इसे हम अपने हृदय से आत्मसात करें। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी शिक्षकों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के सदस्यगण, प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर, श्री अनुराग वर्मा, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, श्रीमती वंदना डुंभरे के साथ-साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी शाला की व्याख्याता श्रीमती उषा झा ने दी।

दिनांक : 21 जून 2023

  प्राचार्य
जेएलएम गायत्री विद्यापीठ
केशर नगर, राजनांदगांव

kgnews

Recent Posts

एसीसी खदान बनेगी जल संरक्षण का मॉडल, वर्षाजल संचयन के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास

एसीसी खदान बनेगी जल संरक्षण का मॉडल, वर्षाजल संचयन के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास

एसीसी खदान में संग्रहित होगा वर्षाजल, संचयन मॉडल का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, पौधारोपण, फेंसिंग…

23 minutes ago

खबर का असर: 20 दिन बाद इमिलिया पंचायत पहुंची जांच टीम, शिकायतकर्ताओं को अंधेरे में रख हुई जांच, खानापूर्ति के आरोप

खबर का असर:   20 दिन बाद इमिलिया पंचायत पहुंची जांच टीम, शिकायतकर्ताओं को अंधेरे में…

23 minutes ago

ई-ऑटो में शराब तस्करी का खुलासा, 8 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

इलेक्ट्रिक ऑटो से कर रहा था शराब तस्करी, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, तस्कर से पकड़ा…

33 minutes ago
CG : बाथरूम में प्रोफेसर मृत मिले …

CG : बाथरूम में प्रोफेसर मृत मिले …

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाते समय हार्ट अटैक आने…

35 minutes ago
CG : उफान एनीकट में बहने से मिस्त्री की मौत …

CG : उफान एनीकट में बहने से मिस्त्री की मौत …

बिलासपुर. सकरी क्षेत्र के विंध्यासर में स्थित घोंघा नदी के एनीकट में डूबने से एक…

43 minutes ago
CG : लाश की जेब में बज रही थी मोबाइल की घंटी…

CG : लाश की जेब में बज रही थी मोबाइल की घंटी…

कोरबा. मेरे बेटे ने आत्महत्या नही की, उसकी हत्या हुई है. बेटे का एक रिश्तेदार…

47 minutes ago