कोविड से पिता की मौत के पश्चात आर्थिक संकट से जूझ रही राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल खिलाड़ी कुमारी हर्षिता साहू ने जब गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर आर्थिक सहायता की मांग की तो मंत्री श्री साहू ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की। गृहमंत्री श्री साहू ने हर्षिता को अपने पैरों पर खड़ा होने और पसंद का स्वरोजगार अपनाने हेतु निर्णय लेने प्रेरित किया। उन्होंने हर्षिता को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए समाज के लोगों से अपील की कि वे गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सामूहिक रूप से जुड़कर एक फण्ड बनाए। कर्मा कोठी नाम का सुझाव देते हुए मंत्री श्री साहू ने कहा कि कर्मा कोठी के माध्यम से सहयोग राशि प्राप्त की जाए। बैंक में खाता खुलवाकर अति जरूरतमंद परिवारों का सहयोग किया जाए। मंत्री श्री साहू ने कर्मा कोठी बनने पर अपनी ओर से एक लाख की राशि सहयोग के रूप में जमा करने की घोषणा भी की।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…
इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…