छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार, छाए हुए हैं बादल

रायपुर  ।  छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा प्रदेश के दक्षिणी व पूर्वी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

शुक्रवार को बिलासपुर और रायपुर संभाग के पूर्वी जिले, जो ओड़िशा से लगे हुए हैं तथा बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 21 दिसंबर को रायगढ़ और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.2 डिग्री सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

इस सिस्टम से बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम से सटे पश्चिम-मध्य पर अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। एक चक्रीय चक्रवात समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 12 घंटों के दौरान इस प्रणाली के उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

इसके बाद अगले 24 घंटों में इसके आंध्र प्रदेश तट के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अपनी धुरी के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
छाए हुए हैं बादल

दो मौसमी तंत्र के प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है, जिसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ में बादल छाए हुए हैं। इसके असर से बीते 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हुई है। अभी भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

kgnews

Recent Posts

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा,…

22 minutes ago
नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा क्षेत्र में सोमवार रात…

24 minutes ago
राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…

28 minutes ago
राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के…

39 minutes ago
CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ और ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध शहनाज हुसैन…

45 minutes ago
26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री साय ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में हुए शामिल

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री साय ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में हुए शामिल

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री श्री साय  ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च…

51 minutes ago