छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने केंद्र पर लगाया बड़ा का आरोप- केंद्र सरकार के भेजे लोगों ने मचाया उत्पात, BJP ने किया पलटवार

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि अगर किसानों के आंदोलन में खालिस्तानी थे तो केंद्र ने जांच एजेंसियों से जांच कराकर उन्हें अलग क्यों नहीं किया. उन्होंने कहा कि उत्पात मचाने वाले लोग बीजेपी के थे, किसान लोग ऐसा नहीं करते हैं.

रायपुर: दिल्ली के लाल किले में 26 जनवरी को जिस तरह से किसानों ने लाल किले में अपने धर्म का झंडा लहराया और उत्पात मचाया उसकी हर जगह निंदा हो रही है. लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू झंडा लगाने वालों को केंद्र सरकार के लोग बता रहे हैं. ताम्रध्वज साहू ने विवादित बयान देते हुए कहा की वो सभी लोग केंद्र सरकार के द्वारा किसान आंदोलन में भेजे गए थे.

खालिस्तानी थे तो केंद्र सरकार ने उन्हें आंदोलन से अलग क्यों नहीं किया

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि जब इतने दिनों से किसान आंदोलन पर बैठे हुए थे तो केंद्र सरकार को उनकी बातें मान लेनी चाहिए थी. अगर केंद्र सरकार किसानों की बात मान लेती तो आज जो हालात दिल्ली में बने वो नहीं बनते. इस पूरी घटना की जिम्मेदार केंद्र सरकार है. साथ ही गृहमंत्री ने यह भी कहा कि अगर आंदोलन में खालिस्तानी थे तो केंद्र सरकार के पास कई एजेंसियां हैं, उनसे जांच करा कर किसान आंदोलन से ऐसे लोगों को अलग कर देना था. सरकार ने ऐसा क्यों नहीं किया? छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने बीजेपी के ऊपर हमला बोलते हुए यह भी कहा की जो उत्पात मचा रहे थे वह सभी बीजेपी के लोग थे. वे लोग किसानों के आंदोलन को फेल करने आये थे. किसान लोग ऐसा नहीं करते हैं.

बीजेपी बोली- कांग्रेस नक्सलियों और आतंकवादी को पोषित करती है

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के इस बयान के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा है की आतंकवादी और नक्सलियों को पोषित करने वालों से बीजेपी को इसी तरीके के बयान की उम्मीद थी. देश की आत्मा पर किस तरह का हमला किया गया और किन लोगों ने किया ये देश ने देखा है. ऐसे मौके में आग में घी डालकर रोटी सेंकने का काम प्रदेश के गृहमंत्री कर रहे हैं. ये इन लोगों की पुरानी आदत है. इस तरीके के विध्वंश में कैसे अपना राजनीतिक हित साधा जाए, ये कांग्रेस को बखूबी आता है.

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

8 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

9 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago