छत्तीसगढ़ में नवगठित विष्णुदेव साय सरकार छत्तीसगढ़ वासियों को अयोध्या में विराजने जा रहे रामलला के दर्शन कराने के लिए रामलला दर्शन योजना शुरू करेगी। पहले चरण में पांच हजार श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाया जाएगा। योजना की शुरुआत 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हो सकती है। योजना पर बुधवार को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में भी मुहर लग सकती है।
गौरतलब है कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में योजना लागू करने का वादा भी किया था। इसके पहले शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश से 300 टन चावल 11 ट्रकों के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना किया था, इस चावल से अयोध्या में भंडारे का भोग लगाया जाएगा। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी कह चुके हैं कि राज्य सरकार 25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ के लोगों के अयोध्या जाने-आने का पूरा खर्च उठाएगी।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…