रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम का समापन रविवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भाषण के साथ होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, छत्तीसगढ़ विधानसभा के विधायक, लोकसभा के महासचिव और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्य 20 एवं 21 जनवरी 2024 को आयोजित किए जा रहे इस दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के अलावा उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया सहित वरिष्ठ विधायक और विषय विशेषज्ञ – संसद/विधानमंडलों में बजटीय प्रक्रियाएं और वित्तीय कार्य, संसदीय विशेषाधिकार और आचार, प्रश्नकाल, अल्पकालीन चर्चा, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, अविलंबनीय लोक महत्व की सूचनाओं का महत्व और उपयोग और संसदीय प्रणाली में समितियों की भूमिका और कार्यप्रणाली सहित विधायी महत्व के अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।
बता दें कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को विधायी ढांचे में स्वयं को ढालने में उनकी सहायता करना और उन्हें विधानमंडल के कामकाज और इसकी प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। कार्यक्रम में सदस्यों को प्रेरक संवाद, ज्ञानवर्धक आदान-प्रदान तथा संसद और राज्य विधानमंडलों के कार्यकरण के पिछले उदाहरणों के माध्यम से व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…