रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का असर बढ़ने लगा है और रात के तापमान में गिरावट आ रही है. रविवार सुबह से धूप निकली है और शुष्क हवाओं के कारण अच्छी ठंड महसूस हो रही है. वहीं आज और कल में प्रदेश के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आने के अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में नमी लगभग समाप्त हो गई है, और अब शुष्क हवा का प्रभाव महसूस किया जा रहा है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. अगले दो दिनों तक तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. रविवार रात उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा रहेगा. राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम साफ और हवा शुष्क रहेगी. अगले दो दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है.
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…