छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 3 जिलों में हादसे, 6 लोगों की हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल हैं। हादसा सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ और भिलाई में हुआ। सूरजपुर में ड्राइवर और महिला की मौत हुई, वहीं भिलाई में मां-बेटे की जान चल गई। इसके अलावा मनेंद्रगढ़ में 2 बाइक की टक्कर से 2 युवकों की मौत हो गई।

पहला हादसा – सूरजपुर में मंगलवार रात 8 तेज रफ्तार कार रिंग रोड किनारे स्थित घर में जा घुसी। हादसे में घर के बाहर खाट पर बैठी 42 साल की महिला और ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं महिला के साथ बैठे दो बच्चे और कार सवार 4 युवक घायल हो गए हैं। हादसा नमदगिरी इलाके में परशुराम मंदिर के पास हुआ।

दूसरा हादसा – दुर्ग जिले में सरकारी स्कूल के सामने एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति बुरी तरह घायल हो गया। पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी खुंदनी का है। जानकारी के मुताबिक भिलाई के कुरुद गांव निवासी मोहन यादव (38 साल) अपनी पत्नी उर्मिला यादव (33 साल) और 10 वर्षीय बेटे बयांस के साथ बाइक से नंदिनी खुंदनी अपनी बहन के घर गया था। वहां बहनोई छबिलाल यादव और बहन बिमला के पास पूरा दिन बिताने के बाद वो लोग बाइक से रात को 8 बजे भिलाई के लिए निकले थे। तीसरा हादसा – मनेंद्रगढ़ कलेक्टोरेट के पास बुधवार सुबह नेशनल हाइवे-43 पर दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ में नेशनल हाइवे 43 पर सुबह करीब 8.00 बजे बाइक क्रमांक सीजी 16 सीएस 0770 में सवार युवकों की सामने से आ रहे बाइक सवार युवक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। सिर में आई गंभीर चोटों के कारण दोनों बाइक चालक युवकों की मौके पर मौत हो गई।

kgnews

Recent Posts

CG : 30 जुलाई तक पूरा करें श्रमिकों का ई-केवाईसी, धमतरी और कुरूद में 450 से अधिक वीएलई को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : 30 जुलाई तक पूरा करें श्रमिकों का ई-केवाईसी, धमतरी और कुरूद में 450 से अधिक वीएलई को दिया गया प्रशिक्षण …

धमतरी : जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निर्बाध लाभ सुनिश्चित…

2 minutes ago
CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित …

CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित …

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खरीफ मौसम में फसल…

13 minutes ago
CG : गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति, वीबी-जी राम-जी योजना लागू …

CG : गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति, वीबी-जी राम-जी योजना लागू …

महासमुन्द : विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी, अधिनियम, 2025…

16 minutes ago
CG : कर्राभौना में बंद हैंडपंप की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत …

CG : कर्राभौना में बंद हैंडपंप की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत …

महासमुंद : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में…

22 minutes ago
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया अभिनंदन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया अभिनंदन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया अभिनंदन 28वें एओएमएसआई…

25 minutes ago
केतन हत्याकांड पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली MP की डेंटिस्ट सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

केतन हत्याकांड पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली MP की डेंटिस्ट सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

भोपाल पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agarwal murder case) का मजाक उड़ाने को…

36 minutes ago