छत्तीसगढ़

जगदलपुर : कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के लिए टायपिंग निःशुल्क प्रशिक्षण

रोजगार सह मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल जगदलपुर द्वारा जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु टायपिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदक जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा हेतु सहायक ग्रेड-03 एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद हेतु आवेदन कर रहे है उन प्रतिभागियों को हिन्दी-अंग्रेजी टायपिंग प्रशिक्षण हेतु अध्यापन सह मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल जगदलपुर कार्यालयीन दिवस में प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे के मध्य संपर्क कर सकते हैं।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में जिला स्तरीय आईटीआई वार्षिकोत्सव समारोह सत्र 2023-24 का आयोजन 29 दिसम्बर को सम्पन्न किया गया। इस आयोजन में खेल का पुरुस्कार वितरण, उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का अंकसूची वितरण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मनमोहक कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य अतिथी के रूप में पी. इड्पाचे (संयुक्त संचालक (प्रशि.) बस्तर संभाग जगदलपुर), विशेष अतिथि के रूप में के अग्रवाल (संस्थान प्रबंधन समिति अध्यक्ष, नारायणपुर), रवि नायक (प्राचार्य औप्रस, मर्दापाल), ए. आर. विशाल (प्रशिक्षण अधीक्षक नारायणपुर, कोण्डागाँव) एवं इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता विजय कुमार कुरें (प्राचार्य महिला औप्रसं नारायणपुर) एवं भार्गव सिंह (प्राचार्य औप्रसं नारायणपुर) का सहयोग रहा। कार्यक्रम का आयोजन महिला आईटीआई के संस्था परिसर पर सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के सर्वागिण विकास एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना हेतु आर्शीवचन प्रदान किये गए। इस आयोजन को सफल बनाने में समस्त प्रशिक्षण अधिकारीयो, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का विशेष सहयोग रहा।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

20 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

25 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी…

30 minutes ago
चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…

34 minutes ago
ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश को फ्युचर रेडी, प्रतिभा-संपन्न और प्रौद्योगिकी-संचालित राज्य बनाने…

36 minutes ago
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा…

48 minutes ago