जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम पखनार में रहने वाले एक ग्रामीण को एक महीने पहले गाय चराने के दौरान एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भी लाया गया। लेकिन ग्रामीण वापस अपने घर चला गया, जहां सही समय में इंजेक्शन नहीं लगाने के चलते जहर शरीर में फैल गया और आज सुबह उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि पखनार निवासी सुखो पिता दसरू 45 वर्ष एक माह पहले खेत में मवेशी चराने गया हुआ था, इसी दौरान एक कुत्ते ने हमला करते हुए उसके चेहरे को नोच लिया, घायल ग्रामीण को उपचार के लिए मेकाज लाया गया जहां तीन दिन के बाद ग्रामीण अपने घर चला गया।
परिजनों ने उसे समय पर दवाई के साथ ही कुत्ते के काटने पर लगने वाले इंजेक्शन के बारे में भी बताया था ग्रामीण अपने घर से एक किमी दूर पखनार के स्वास्थ्य केंद्र अकेले जाकर दवाई लगाने की बात कहता था। जिस पर परिजन भी मान जाते थे, रविवार की शाम को ग्रामीण के शरीर में पूरी तरह से जहर फैलने के कारण उसका स्वास्थ्य खराब हो गया सोमवार की सुबह उसे मेकाज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…