छत्तीसगढ़

जगदलपुर : धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में कम दर मिल रहे दवाइयों के प्रति लोंगों का बढ़ा आकर्षण

कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय अस्पतालों ने धन्वंतरी स्टोर्स से की खरीदी दवाइयां

जगदलपुर, 03 अगस्त 2023

धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में कम दर में मिल रहे दवाइयों के प्रति लोंगों का आकर्षण बढ़ा है। जिले में तीन दुकानें संचालित की जा रही है,जिसमें 2 दुकान जिला मुख्यालय जगदलपुर में और एक बस्तर नगर पंचायत में संचालित की जा रही है। इन दुकानों में एक सप्ताह में 98705 रुपये की दवाईयों का विक्रय किया गया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स की साप्ताहिक समीक्षा करने के उपरांत इन दुकानों से दवाइयों का विक्रय लगातार बढ़ा है। उनके निर्देशानुसार शासकीय अस्पताल व संस्थाओं द्वारा 28 लाख रुपये से अधिक राशि की दवाइयां व स्वास्थ्य सुविधाओं में उपयोग की जाने वाली सामानों एवं उपकरणों का ऑर्डर लिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाइल यूनिटों के लिए एक करोड़ आठ लाख रुपये से अधिक राशि की दवाई की खरीदी की गई है। अक्टूबर 2021 से प्रारंभ इस योजना से बस्तर जिले में अब तक 19 लाख 75 हजार रुपये की दवाओं का विक्रय किया गया है। जबकि विक्रय किया गया इन दवाइयों का एमआरपी दर 54 लाख 70 हजार रुपये है। इससे 14419 उपभोक्ताओं को 34 लाख 95 हजार रुपए की बचत हुई है।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कम लागत वाली जेनेरिक दवाइयां प्रदान करने और राज्य के कमजोर लोगों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना नाम से योजना शुरू की है। इस योजना का क्रियान्वयन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। सभी नगरीय निकायों में संचालित इस योजना के अंतर्गत ब्रांडेड कंपनियों की जेनेरिक दवाइयां 65 प्रतिशत कम दाम पर उपलब्ध कराई जाती है। धन्वंतरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

1 hour ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

1 hour ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

1 hour ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

2 hours ago