छत्‍तीसगढ़ के एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो ने जगदलपुर में एक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राजेश उपाध्‍याय के घर छापा मारा है। खबरों के अनुसार यह अधिकारी दरभा में पदस्‍थ है। बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने सुबह पांच बजे बीईओ के घर दबिश दी है। एसीबी की टीम बीईओ के घर दस्‍तावेजों की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि इस छापेमारी का कनेक्‍शन आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार मामले में फंसे अशोक चतुर्वेदी से बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार एसीबी ने जिस बीईओ के घर दबिश दी है, वह अशोक चतुर्वेदी का रिश्‍तेदार है।

राजेश उपाध्‍याय पिछले लगभग पांच साल से दरभा में खंड शिक्षा अधिकारी है। इसके पूर्व तोकापाल में बीआरसी थे। उम्र लगभग 56 साल है।

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम चतुर्वेदी को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से गिरफ्तार किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *