छत्तीसगढ़

जगदलपुर : शौच के लिए गई विधवा महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को तलाश में जुटी पुलिस

जगदलपुर के मारडूम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला जब शौच के लिए गई थी तो कुछ युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि मारडुम निवासी विधवा महिला 26 जून की रात को घर से 100 मीटर दूर शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे घायल अवस्था में ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी गांव के लोगों को सुबह पता चला जब वे जंगल की ओर गए तो वहां पर महिला को देखा। जिसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

CG : ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना …

CG : ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विगत 03 जून 2026 को जारी आदेश के माध्यम…

6 minutes ago
CG : सिलेंडर ब्लास्ट से दहली एसईसीएल कॉलोनी, डिप्टी मैनेजर की मौत …

CG : सिलेंडर ब्लास्ट से दहली एसईसीएल कॉलोनी, डिप्टी मैनेजर की मौत …

कोरिया । कोरिया जिले में स्थित एसईसीएल चरचा कोलियरी क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए…

9 minutes ago
CG : दंतेवाड़ा में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा …

CG : दंतेवाड़ा में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा …

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सर्चिंग व नक्सल विरोधी अभियान…

14 minutes ago
CG : कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत …

CG : कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार में आपदा पीड़ितों को लगातार त्वरित…

27 minutes ago
CG : संस्कार शिविर में बच्चे सीख रहे जीवन जीने की कला …

CG : संस्कार शिविर में बच्चे सीख रहे जीवन जीने की कला …

रायपुर । मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से…

31 minutes ago
उज्जैन में बनेगी 151 फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की विराट प्रतिमा, 220 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

उज्जैन में बनेगी 151 फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की विराट प्रतिमा, 220 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

उज्जैन. उज्जैन, जल्द ही भगवान श्रीकृष्ण की विराट स्वरूप मूर्ति के रूप में देश को…

39 minutes ago