अब तक कुल 34,078 विद्यार्थियों का किया जा चुका है टीकाकरण
कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु 03 जनवरी 2022 से महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के सभी विकासखंड के चयनित शासकीय, निजी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण महाअभियान चलाकर पात्र विद्यार्थियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल दर्ज 47553 विद्यार्थियों में से 15 से 18 आयु वर्ष तक के 39271 विद्यार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिले ने 17 जनवरी की स्थिति में कुल 34,078 विद्यार्थियों का महाअभियान में टीकाकरण किया गया है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड में 5425, दुलदुला में 2050, फरसाबहार में 3905, जशपुर में 5699, कांसाबेल में 2799, कुनकुरी में 4841, मनोरा में 2419 एवं पत्थलगांव में 6940 विद्यार्थियों का टीका करण किया गया है। शेष विद्यार्थियों का शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सतत प्रयासरत है।
मोहला मानपुर चौकी। जिले के अम्बागढ़ चौकी ब्लाक के शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखने से…
कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…
सूरजपुर । रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकर बंधा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया…
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे एक…
रायपुर/दिल्ली। देश में एक तरफ कई राज्यों में बारिश के संकेत हैं, तो दूसरी ओर…