जहां आपदा आई, वहां बनी झील, पानी ला सकता है बड़ी आपदा

उत्तराखंड में चमोली के रैणी गांव के पास 250 मीटर लंबी और 150 मीटर चौड़ी झील मिली है। ये जगह पेंग गांव से करीब तीन किलोमीटर ऊपर पहाड़ पर है। इस झील का खुलासा वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी ने किया है। हालांकि यह अभी कहा नहीं जा सकता है कि झील से निचले इलाकों के रहवासियों को खतरा है या नहीं। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर कलांचद साई ने कहा कि संस्थान के वैज्ञानिकों के एक दल ने आपदा एक दिन बाद ऋषि गंगा के ऊपरी क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। जहां एक हिमनदीय झील सामने आई हैं। उन्होंने कहा, ‘झील का निर्माण शायद आपदा के समय मलबे के इकट्ठा होने से हुआ है।’

कलाचंद साई ने कहा कि टीम ने झील के कुछ फोटो भी लिए हैं। उन्होंने बताया, ‘वैज्ञानिकों की टीम झील के आकार, परिधि और उसमें मौजूद पानी की मात्रा का पता लगा रही है। जिससे पता लगाने में आसानी होगी कि इससे कितना बड़ा खतरा हो सकता है।’ साई ने कहा कि कुछ वैज्ञानिक वापस आ गए हैं, जबकि अन्य अभी कुछ दिन ओर वहीं रहेंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक झील में कम मात्रा में पानी रिस रहा है। ये रिसाव आगे जाकर बड़ी आपदा का करण बन सकता है।

इधर चमोली के जिला अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया, झील के निरीक्षण के लिए भूगर्भ सर्वेक्षण की आठ सदस्यीट टीम गठित की गई है। उन्होने कहा कि यह टीम निरीक्षण कर जिला प्रशासन को जल्द रिपोर्ट सौपेगी। वहीं झील के जांच के लिए राज्य सरकार ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी भेज दी है। बता दें गुरुवार को जल स्तर बढ़ने के कारण राहत बचाव अभियान रोक दिया गया था। जबकि तपोवन सुरंग में फंसे 35 लोगों को निकालने का अभियान लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। अलग-अलग जगहों से अबतक शव बरामद हो रहे हैं और 200 से अधिक लोग लापता हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

47 minutes ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

47 minutes ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

57 minutes ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

1 hour ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

1 hour ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

2 hours ago