छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका – कलेक्टर

जिले में शिक्षा के नवाचार हेतु शैक्षणिक समन्वयकों की कार्यशाला आयोजित

जिले में बोलेगा बचपन, पुस्तक दान अभियान, उत्कृष्ट जांजगीर, मिशन 40 डे जैसे चलाए जाएंगे नवाचारी कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा 13 जनवरी 2024

कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज ऑडिटोरियम में जांजगीर-चांपा जिले में शिक्षा के नवाचार हेतु शैक्षणिक समन्वयकों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा शिक्षा ऐसा क्षेत्र है जो बच्चों का भविष्य बनाता है और शिक्षक उन्हें रास्ता और मंजिल दिखाने में मदद करता है। शिक्षक समाज में परिवर्तन लाते हैं इसलिए जरूरी है कि बच्चों को रूचि के मुताबिक पढ़ाया जाये। उन्होंने जिले में शिक्षा गुणवक्ता का सुधार करने, जिले में पुस्तक दान अभियान, बोलेगा बचपन, उत्कृष्ट जांजगीर, मिशन 40 डे जैसे नवाचारी कार्यक्रम को चलाए जाने के संबंध में बताया।

        कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन करें और बच्चों के टेस्ट परीक्षा लेकर उनका डर दूर करें। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक जिले में शिक्षा के गुणात्मक विकास के लिए कार्य करें तथा विशेष कार्य योजना बनाकर शत प्रतिशत लक्ष्य के लिए अपनी भूमिका तय करें। उन्होंने जिले में बोलेगा बचपन अभियान के बारे बताते हुए कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों में से प्रतिदिन विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना सभा के समय अपना परिचय, सुविचार सुनाएंगे। जिससे बच्चों में मौखिक अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास, भाषा के शब्दावली का विकास होगा। इससे बच्चों में समझ तथा तर्क करने की क्षमता बढ़ेगी।

कलेक्टर आकाश छिकारा के पहल पर जिले के शिक्षा गुणवत्ता के साथ विद्यार्थियों के परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए उत्कृष्ट जांजगीर अभियान की शुरूआत करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के तैयारियों के लिए मिशन 40 डे शुरू किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों के परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। उन्होंने पुस्तक दान महा अभियान की शुरुआत करने की जानकारी दी। इस अभियान के माध्यम से पुरानी पुस्तकों को नागरिकों से संकलित कर लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। उन्होंने इस दौरान शिक्षकों से शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा किये। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

15 जून को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस का होगा आयोजन

15 जून को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस का होगा आयोजन

भोपाल वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, गरिमा, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य…

27 minutes ago
38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

भोपाल  प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य…

37 minutes ago
इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी।…

47 minutes ago
महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

उज्जैन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन…

48 minutes ago
सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

उज्जैन  उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे…

48 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

11 hours ago