छत्तीसगढ़

झारखंड से छत्तीसगढ़ ला रहे 60 बोरी अवैध धान जप्त

जशपुर जिले के संयुक्त दल ने जप्त किया अवैध धान
खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने राज्य की सीमाओं पर अवैध धान परिवहन पर निगरानी रखने के दिए सख्त निर्देश
एक दिसम्बर से की जाएगी धान खरीदी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के किसानों से एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर किसानों द्वारा सुगमतापूर्वक धान विक्रय के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां धान खरीदी के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैंे। मंत्री श्री भगत ने राज्य की सीमाओं पर चैक-पोस्ट लगाकर अवैध धान के परिवहन पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं। झारखंड से जशपुर जिले की सीमा से छत्तीसगढ़ ला रहे 60 बोरी अवैध धान को जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त दल द्वारा परिवहन करते हुए जप्त किया गया है।  
     खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत के निर्देश पर प्रदेश में अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सभी सीमावर्ती चैक-पोस्ट पर 24 घण्टे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा कच्चे रास्तों एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, बिचौलियों, कोचियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन करने सहित छापेमारी की कार्यवाही भी की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

6 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

7 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago