टाउनशिप में विद्युत कंपनी से बिजली आपूर्ति का मामला सेल में अटका

भिलाई इस्पात संयंत्र के आधिपत्य वाले क्षेत्र टाउनशिप में विद्युत आपूर्ति का जिम्मा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी को प्रस्तावित है ।इसे लेकर संयंत्र के उच्च प्रबंधन और विद्युत कंपनी के अफसरों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है । इसके बाद बिजली कंपनी की ओर से सारी सारी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर बीएसपी से कहा गया है कि वह भी अनुबंध के लिए अपनी ओर से कार्यवाहियां पूरी कर ले।

बीएसपी के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा इस संबंध में जो कुछ भी जरूरी था । उससे पूरा करते हुए अंतिम अनुमति के लिए सेल कॉरपोरेट आफिस को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। पिछले डेढ़ महीने से यह प्रस्ताव सेल के अफसरों के समक्ष पेंडिंग हैं । वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही भिलाई वासियों को बिजली कंपनी से विद्युत आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो पाएगा। इसके बाद ही टाउनशिप वासियों को भी बिजली कंपनी की दरों पर बिजली उपलब्ध हो पाएगी।आपको बता दें इस समय भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप में 30000 विद्युत कनेक्शनधारी है ,जिन्हें बीएसपी द्वारा विद्युत आपूर्ति की जाती है। भिलाई इस्पात संयंत्र के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। इनकी जगह नई नियुक्तियां बंद कर दी गई हैं , ऐसी स्थिति में हजारों उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति किया जाना बीएसपी की बस की बात नहीं रह गई है । इसे देखते हुए ही बिजली कंपनी और बीएसपी के बीच एक अनुबंध हुआ है। इस अनुबंध के तहत बिजली कंपनी टाउनशिप में अपने संसाधन लगाकर बिजली आपूर्ति करेगी। बीएसपी द्वारा बिजली कंपनी को अपना सारा इंफ्रास्ट्रक्चर दिए जाने को लेकर एक फाइल सेल कारपोरेट आफिस भेजी गई है। पिछले डेढ़ माह से फाइल वहीं पर पड़ी हुई है । जिसे देखने की फुर्सत सेल के अफसरों के पास नहीं है। इसकी वजह से विलंब हो रहा है।

महंगी बिजली से मिलेगा टाउनशिपवासियों को छुटकारा…

टाउनशिप वासियों को इस समय भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा काफी महंगे दरों पर बिजली आपूर्ति की जा रही है। हजारों रुपये बिजली बिल के रूप में यहां के निवासी भुगतान कर रहे हैं । जबकि पटरीपार जहां पर बिजली कंपनी विद्युत आपूर्ति करती है , वहां पर बिजली बिल काफी कम दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। टाउनशिप वासियों को भी उम्मीद है कि बिजली कंपनी के हवाले सारी व्यवस्थाएं जाने के बाद उन्हें भी सस्ती बिजली उपलब्ध हो पाएगी।

बीएसपी बिजली कंपनी को देगा 79 करोड….

भिलाई इस्पात संयंत्र और बिजली के कंपनी के बीच हुए अनुबंध के तहत संयंत्र प्रबंधन द्वारा बिजली कंपनी को 79 करोड रुपए सब स्टेशन लगाने के लिए दिए जाएंगे । इसके अलावा 33000 उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के लिए 170 सबस्टेशन भी दिए जाएंगे।

मार्च तक पैसा जमा नहीं किए तो बढ; जाएगी राशि….

बिजली कंपनी और बीएसपी के बीच अनुबंध के तहत 79 करोड देने पर सहमति हुई है । इसके तहत यह राशि अब तक बिजली कंपनी को नहीं दी गई है । बताया जा रहा है कि मार्च तक यह राशि नहीं दिये जाने पर इस राशि में बढ;ोतरी हो जाएगी , क्योंकि बिजली कंपनी का नया शेड्यूल चालू हो जाएगा।

बिजली कंपनी बनाएगी सब स्टेशन…

टाउनशिप में बिजली आपूर्ति के लिए बिजली कंपनी द्वारा 220केवी और 132 / 30 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जगह दी जाएगी।

नौ अफसर और 100 कर्मचारी जाएंगे प्लांट…

टाउनशिप में विद्युत आपूर्ति का काम देखने वाले 9 अफसर और 100 कर्मचारियों का तबादला भिलाई स्टील प्लांट के अंदर आवश्यकतानुसार किया जायेगा।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

7 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

7 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago