डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस) ने वाराणसी, नागपुर और मुंबई से कुल 19 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। डीआरआई द्वारा जब्त कुल सोना करीब 31.7 किलो है और इसकी कीमत करीब 19 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बांग्लादेश से भारत में सोना लाकर इसे मुंबई, नागपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भेज रहे थे। तमिलनाडु में भी जब्त हुआ 15 करोड़ का सोनाइससे पहले डीआरआई ने तमिलनाडु में तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर 15 करोड़ रुपये कीमत का करीब 25 किलो सोना जब्त किया है। यह सोना श्रीलंका से तस्करी कर भारत लाया गया था। डीआरआई ने आरोपियों के पास से 56 लाख नकद भी बरामद किए हैं। डीआरआई ने छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…
रायपुर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…
भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…