कोरबा

डीएफओ के फर्जी हस्ताक्षर से चार करोड़ का कार्यादेश जारी, FIR दर्ज

कोरबा । करीब चार करोड़ रुपये का फर्जी कार्यादेश वन मंडल कोरबा कार्यालय के नाम से जारी किए जाने का मामला सामने आया है। धमतरी के एक प्रतिष्ठान से फेसिंग तार खरीदने के आदेश की कापी वन मंत्रालय रायपुर पहुंची, तो मंत्रालय के अफसर भौचक रह गए। इस पर वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) से जवाब तलब किया गया तो फर्जी कार्यादेश होने का पर्दाफाश हुआ। इस मामले की शिकायत डीएफओ ने पुलिस में की है। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध किया गया है।

वन मंडलाधिकारी कोरबा (डीएफओ) प्रियंका पांडेय ने रामपुर पुलिस चौकी में इस मामले में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके अनुसार अंबिकापुर के टिंबर व्यापारी मनीष गोयल ने 20 मई को डीएफओ को मोबाइल पर संपर्क कर पूछा कि जयश्री कंस्ट्रक्शन को वन मंडल से गालवनाइसड वायर 10 एमएम का कार्यादेश जारी किया गया है। वह संस्थान मुझे यह काम करने कह रहा है, इसलिए मैं आपसे अनुमति लेना चाह रहा था। यह सुन कर डीएफओ ने वन विभाग से जारी किए गए सभी कार्यादेशों की जांच की। इस दौरान इस तरह के कोई कार्यादेश जारी होने के प्रमाण नहीं मिले, तब डीएफओ ने कार्यादेश की प्रति वाट्सअप के माध्यम से मांगी। कार्यादेश कोरबा वनमंडलाधिकारी कार्यालय के नाम से जारी किया गया था और उसमें किए गए डीएफओ के हस्ताक्षर भी फर्जी थे। डीएफओ ने मनीष गोयल को सतर्क करते हुए बता दिया कि यह कार्यादेश फर्जी है और जिसने भी इसके माध्यम से आपको काम देने कहा है, उसे न करें। इसके साथ ही डीएफओ ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में लिखित तौर पर की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि डीएफओ की शिकायत पर कूटरचना करने वाले अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 469, 471 पंजीबद्ध किया गया है।

सीसीएफ ऑफिस से स्पष्टीकरण पत्र जारी हाेने पर रिपाेर्ट
मनीष गाेयल से फर्जी वर्क ऑर्डर मिलने के बाद 20 मई काे डीएफओ ने काेरबा वन मंडल के मानचित्रकार जाे सभी वर्क ऑर्डर जारी करते हैं, उन्हें प्रति दिखाकर जारी करने के संबंध में पूछा था। इस पर मानचित्रकार ने कहा कि वर्क ऑर्डर फाल्स है और जांच याेग्य है, लेकिन जांच नहीं कराई गर्ई। इस संबंध में बुधवार काे जब सीसीएफ ऑफिस बिलासपुर से डीएफओ काे उक्त वर्क ऑर्डर का जिक्र करते हुए स्पष्टीकरण पत्र जारी हुआ ताे गुरुवार काे रिपाेर्ट लिखाई गई।

डीएफओ ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस फर्जी कार्यादेश को जारी करने के पीछे की मानसिकता क्या है। ऐसा क्यों किया गया, इस तरह की यह दूसरी घटना है। उन्होने अंदेशा जताया है कि मेरी प्रतिष्ठा धूमिल करने के उद्देश्य से किया जा रहा। इसकी जांच कर साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

2 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

2 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

2 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

2 hours ago