छत्तीसगढ़

तीन दिन बाद नहर में मिला हसदेव नदी में डूबे युवक का शव, पैर धोने के दौरान था फिसला

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नहर में एक युवक का शव मिला। शव देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान अभय धनवार (32) निवासी सर्वमंगला चौकी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

बलाौदा थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह गांव जर्वे के कोटवार ने सूचना दी कि नगर के अंदर पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और नहर से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान के लिए बलौदा थाना पुलिस ने कोरबा पुलिस से संपर्क किया। इस दौरान मृतक युवक की पहचान अभय धनवार पुत्र मंगलू उके रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार, युवक 23 अक्तूबर को घर से सर्वमंगला मंदिर दर्शन करने की बात कहा कर निकला हुआ था। हसदेव नदी में पैर धोने के लिए उतरा हुआ था, जो पैर फिसलने के बाद नदी के तेज बहाव में डूब गया था, जिसे खोजने के लिए चौकी स्टाफ के द्वारा गोताखोर की मदद ली गई, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं, अब युवक धनवार का शव नहर से बरामद हुआ है। 

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

27 minutes ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

31 minutes ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

1 hour ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

2 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

2 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

2 hours ago